संभल में रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत:फुफेरे भाई के खेत में ट्रैक्टर चलाते समय हादसा

Nov 11, 2026 - 09:48
0
संभल में रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत:फुफेरे भाई के खेत में ट्रैक्टर चलाते समय हादसा
संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के सैंजनी गांव में बुधवार सुबह गेहूं की जुताई करते समय 18 वर्षीय युवक की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। वह अपने फुफेरे भाई के खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोटावेटर की जांच करते समय बिगड़ा संतुलन मृतक की पहचान राधेश्याम के बेटे हरीश कुमार के रूप में हुई है। वह हाईस्कूल पास था। बुधवार सुबह करीब छह बजे वह अपने फुफेरे भाई सोमवीर, पुत्र भगवान दास, के खेत में जुताई करने गया था। जानकारी के मुताबिक, रोटावेटर की जांच करते समय हरीश का संतुलन बिगड़ गया और वह चलते रोटावेटर के ऊपर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सुबह करीब सात बजे चंदौसी के इंस्पेक्टर संत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। चार भाइयों में सबसे बड़ा था हरीश हरीश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी बहन क्रांति और तीन भाई राहुल, आरव व नीरज हैं। मां रूपवती समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User