धुंध के बीच गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर निकले लोग:बागपत में AQI 300 के पार, लोग बोले- आंखों में जलन हो रही
बागपत में बुधवार सुबह धुंध के कारण वाहन चालकों को सफर में परेशानी हुई। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चालक हेडलाइट जलाकर जाते दिखाई दिए। सुबह के समय इलाके में कोहरा भी छाया रहा। रात का तापमान 17 और दिन का 29 डिग्री पहुंचा बागपत में रात का तापमान 17 डिग्री और दिन का तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बुधवार सुबह 7:30 बजे बागपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया। यह स्तर हवा में प्रदूषण की अधिकता का संकेत देता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क पहनने और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
सुबह टहलने निकले लोगों की आंखों में हुई जलन स्थानीय निवासी सुभाष, विनोद और उमेद ने बताया कि सुबह टहलने जाने पर उनकी आंखों में जलन होती है। बुधवार सुबह इलाके में धुंध और कोहरा छाया हुआ था। मास्क पहनने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकता है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने, पौष्टिक भोजन करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी तरह की परेशानी होने पर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं। जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें और मास्क का इस्तेमाल करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)