बांदा रेलवे स्टेशन पर 21 करोड़ से बनेगा फुट ओवरब्रिज:12 मीटर होगी चौड़ाई, पांचों प्लेटफार्मों को जोड़ेगा
बांदा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 21 करोड़ रुपये की लागत से नया फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यह पुल 12 मीटर चौड़ा होगा और मौजूदा फुट ओवरब्रिज से करीब 100 मीटर दूर मानिकपुर रेलखंड की ओर बनाया जाएगा। इसके तैयार होने से यात्रियों को पांचों प्लेटफार्मों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त रास्ता मिलेगा। मौजूदा पुल की चौड़ाई सिर्फ तीन मीटर फिलहाल स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक और दो के बीच करीब तीन मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज है। ट्रेनों के आने-जाने के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर इसी पुल से आवाजाही होती है। नया पुल बनने से यात्रियों को आवाजाही के लिए एक और विकल्प मिलेगा। दो चरणों में होगा निर्माण स्टेशन पर भविष्य में तीन नए प्लेटफार्म बनाए जाने हैं। नया फुट ओवरब्रिज मौजूदा दोनों प्लेटफार्मों के साथ भविष्य में बनने वाले तीनों प्लेटफार्मों को भी जोड़ेगा। निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में मौजूदा दोनों प्लेटफार्मों तक पुल बनाया जाएगा। इसके बाद तीन नए प्लेटफार्म तैयार होने पर पुल का विस्तार किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद दिसंबर या जनवरी से निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। 61 करोड़ के विकास कार्य भी जारी बांदा स्टेशन पर झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण परियोजना के तहत करीब 61 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें नया स्टेशन भवन, तीन नए प्लेटफार्म और मौजूदा फुट ओवरब्रिज का विस्तार शामिल है। इन कार्यों के अतिरिक्त 21 करोड़ रुपये की लागत से नया फुट ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)