स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:समय का सही इस्तेमाल कैसे करें; 5 बातें ध्यान रखेंगे, तो समस्याओं से बचे रहेंगे
बीता हुआ हर एक पल इतना मूल्यवान है कि उसे करोड़ों रुपए खर्च करके भी दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसलिए समय का सदुपयोग करना सीखें। समय से जुड़ी ये 5 बातें ध्यान रखेंगे, तो समस्याओं से बचे रहेंगे… 1. समय कभी लौटकर नहीं आता। धन, संपत्ति और अन्य साधन खोने पर दोबारा प्राप्त किए जा सकते हैं, लेकिन एक बार बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। 2. तय समय पर कार्य पूरे करें। प्रत्येक कार्य को उचित और निर्धारित समय पर पूरा करने की आदत विकसित करें। समय पर किया गया कार्य सफलता की राह आसान बनाता है। 3. समय ईश्वर का उपहार है। भगवान ने हमें अनेक अद्भुत और अलौकिक उपहार दिए हैं। उनमें समय सबसे मूल्यवान उपहार है, जिसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। 4. विवेक से समय का उपयोग करें। ईश्वर ने हमें विवेक प्रदान किया है, ताकि हम अच्छे-बुरे और उचित-अनुचित का निर्णय कर सकें। विवेकपूर्वक समय का सदुपयोग जीवन को सार्थक बनाता है। 5. वर्तमान का महत्व समझें। कल के भरोसे आज के कार्यों को न टालें। जो व्यक्ति वर्तमान समय का सही उपयोग करता है, वही भविष्य में सफलता, संतोष और सुख प्राप्त करता है। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)