प्रयागराज की चार सीटों पर निषाद पार्टी का दावा:संजय निषाद ने तैयारी को कहा, फंसेगा पेंच, यूपी की 37 सीटों पर लड़ेंगे

Nov 19, 2026 - 07:58
0
प्रयागराज की चार सीटों पर निषाद पार्टी का दावा:संजय निषाद ने तैयारी को कहा, फंसेगा पेंच, यूपी की 37 सीटों पर लड़ेंगे
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रयागराज में बयानबाजी का दौर सबसे ज्यादा होने लगा है। मंत्री, विधायकों को टिकट कटेगा, सपा से किसे मिलेगा। गठबंधन में कौन सीटें जाएंगी इसका गुणा गणित शुरू हो गया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने संगम नगरी में चुनावी दौरान शुरू कर सरगर्मी बढ़ा दी है। संजय निषाद ने प्रयागराज में चार सीटों पर दावेदारी ठोंकते हुए अपनी पार्टी के नेताओं से कहा दिया है कि इन चार सीटों पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी उतरेंगे, युद्ध स्तर पर जुट जाएं। संजय निषाद ने प्रयागराज की करछना, बारा, मेजा और हंडिया सीट पर दावा ठोका है। प्रयागराज में इन सीटों को लेकर बयानबाजी भी की है। बीजेपी से गठबंधन है, ऐसे में प्रयागराज की चार सीटों पर पेंच फंसना तय है। संजय निषाद बोले यूपी की 37 सीटों पर लड़ेंगे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का कहना है कि उनकी पार्टी यूपी की 37 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संजय निषाद का कहना है कि प्रयागराज की चार विधानसभा सीटों प्रत्याशी उतारेंगे। उनका कहना है कि बीजेपी से 2022 के विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटें देने की मांग की है। संजय निषाद का कहना है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 16 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिनमें से 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने बीजेपी से कहा कि जिन सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था, वे सीटें निषाद पार्टी को दी जाएं। उनका दावा है कि पार्टी उन सीटों को जीत में बदल सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User