कांग्रेस ने सुल्तानपुर और लंभुआ सीटें मांगीं:2022 में AIMIM से पीछे रही पार्टी, लंभुआ में कांग्रेस को 1,930 वोट मिले, NOTA को 1,686
सुल्तानपुर कभी कांग्रेस का गढ़ था। 1990 के बाद पार्टी यहां की पांच में से कोई सीट नहीं जीत सकी। पिछले चुनाव में भी उसे कम वोट मिले थे। अब कांग्रेस गठबंधन में सुल्तानपुर और लंभुआ सीटें मांग रही है। 2022 के चुनाव में सुल्तानपुर में कांग्रेस, AIMIM से पीछे रही थी। लंभुआ में कांग्रेस को 1,930 वोट मिले थे, जबकि NOTA को 1,686 वोट पड़े थे।
लंभुआ में 2017 के चुनाव में कांग्रेस के छोटेलाल को 1,513 वोट मिले थे। NOTA को 1,785 वोट पड़े थे। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अरविंद कुमार यादव को 1,702 वोट मिले थे। 2012 में कांग्रेस के रामश्रोमणि वर्मा 24,534 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
लंभुआ में कांग्रेस पहली बार 1985 में जीती थी। श्री नारायण मिश्रा को 25,824 वोट मिले थे। 1989 में वे 26,336 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। 1991 में सुभाष चंद्र त्रिपाठी 11,975 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। 1993 में श्री नारायण 9,772 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
कांग्रेस 1996 में लंभुआ से चुनाव मैदान में नहीं उतरी। 2002 में विनोद सिंह 21,060 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। 2007 में सुभाष चंद्र त्रिपाठी 21,297 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
सुल्तानपुर में 2022 के चुनाव में AIMIM के मिर्जा अकरम खान को 5,251 वोट मिले थे। कांग्रेस के फिरोज खान को 2,655 वोट मिले। कांग्रेस ने 2017 में यहां प्रत्याशी नहीं उतारा था। 2012 में पार्टी के संदीप तिवारी पिंटू को 10,175 वोट मिले थे।
सुल्तानपुर में कांग्रेस के मोईद अहमद 1980 में 22,364 वोट पाकर जीते थे। 1985 में उन्हें 23,888 और 1989 में 30,376 वोट मिले और वे जीते। 1991 में मोईद 14,646 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। 1993 में उन्हें 17,315 वोट मिले।
1996 में कांग्रेस चुनाव से हट गई थी। इसके बाद मोईद अहमद 23,940 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। 2007 में वे 23,892 वोट पाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)