दीपों से जगमगाया बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर:श्रद्धालुओं ने किया दीपदान, भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की
देवरिया में दीपावली के अवसर पर बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम होते ही श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया। इसके बाद बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दीपों की रोशनी से पूरा शिवधाम आलोकित हो उठा। मंदिर में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में दीपावली को लेकर उत्साह रहा। देर शाम तक मंदिर में दर्शन-पूजन और दीपदान का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालु लगातार मंदिर पहुंचकर दीप जलाते रहे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। दीपों की रोशनी के बीच मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इस दौरान मंदिर में दीपावली का पर्व धार्मिक परंपराओं के अनुसार मनाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)