दोस्त ने युवक की हत्या कर शव जलाया:घर-परिवार से बढ़ती नजदीकियों से नाराज था; पुलिस ने गिरफ्तार किया

Nov 11, 2026 - 18:51
0
दोस्त ने युवक की हत्या कर शव जलाया:घर-परिवार से बढ़ती नजदीकियों से नाराज था; पुलिस ने गिरफ्तार किया
चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र के अर्की गांव में युवक की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने बुधवार तड़के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक और आरोपी दोस्त थे। पुलिस के मुताबिक, मृतक की आरोपी के घर-परिवार से बढ़ती नजदीकियां उसे पसंद नहीं थीं। इसी नाराजगी में उसने हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव जलाने की कोशिश की। पुलिस ने बुधवार शाम 5 बजे गिरफ्तारी की जानकारी दी। घर से लापता होने के तीन दिन बाद मिला शव पुलिस के अनुसार, अर्की गांव निवासी शिवनरेश (27), पुत्र राजकुमार प्रजापति, 3 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे घर पहुंचा था। वह अपने भाई रामप्रताप के पास सो गया। उसी रात वह घर से लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर 4 नवंबर को सरधुवा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। 6 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे घर से 400-500 मीटर दूर सूखे नाले में शिवनरेश का आधा जला शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता राजकुमार प्रजापति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज किया गया। मोबाइल की कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस ने जांच के दौरान शिवनरेश के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्य खंगाले। इसमें गांव के जितिन त्रिपाठी, पुत्र स्वर्गीय कुशलकांत, का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। बुधवार 11 नवंबर को तड़के करीब 2:45 बजे थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पैश्वनी नदी के पुल के पास से जितिन को गिरफ्तार कर लिया। घर-परिवार से नजदीकियां बढ़ने पर था नाराज पुलिस पूछताछ में जितिन ने बताया कि शिवनरेश उसका दोस्त था। शिवनरेश की उसके घर-परिवार से बढ़ती नजदीकियां उसे पसंद नहीं थीं। पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से उसने शिवनरेश की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव जलाने की कोशिश की। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव, कांस्टेबल हरेन्द्र, सतीश कुमार और चालक अभिषेक प्रताप सिंह शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User