शाहजहांपुर में दो हादसों में बाइक सवारों की मौत:एक को युवक को कार ने रौदा; दूसरे हादसे में व्यक्ति ने तोड़ा दम
शाहजहांपुर में मंगलवार रात और बुधवार शाम हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार रात कार की टक्कर से 19 वर्षीय उरूज की जान चली गई। वहीं, बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय तेजराम शर्मा की मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा सदर बाजार थाना क्षेत्र के सुभाषनगर मोहल्ले में मंगलवार रात करीब 10 बजे हुआ। रंगीन चौपाल मोहल्ला निवासी काशिफ के बेटे उरूज ककरा कला में अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने रिंग रोड किनारे बाइक खड़ी कर दी और पीछे आ रहे दोस्त का इंतजार करने लगे। कार खंभे से जा टकराई इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक करीब 20 मीटर दूर जा गिरी और उरूज की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार भी एक खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवक ने पास की थी इंटरमीडियट परीक्षा सूचना पर पहुंची पुलिस उरूज को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। उरूज ने पिछले साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। वह एलएलबी में दाखिले के लिए फॉर्म भरने की तैयारी कर रहे थे। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन है। पिता लोहे की ग्रिल बनाने की दुकान चलाते हैं। दूसरा हादसा बुधवार शाम करीब 5 बजे सिंधौली थाना क्षेत्र में पुवायां मार्ग पर लधौली गांव के पास हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तेजराम शर्मा को टक्कर मार दी। वह तिलहर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज मोहल्ले के रहने वाले थे। 10 मीटर तक घिसटता गया व्यक्ति टक्कर लगने के बाद तेजराम बाइक से करीब 10 मीटर दूर तक सड़क पर घिसटते चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। अज्ञात वाहन की तलाश के साथ मामले की जांच की जा रही है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)