दिव्यांग और मूक-बधिर बच्चों ने मनाई आशीर्वाद की दिवाली:प्रयागराज में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बच्चों और बुजुर्गों को मिले उपहार
प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में आशीर्वाद संस्था ने ‘आशीर्वाद की दिवाली’ कार्यक्रम आयोजित किया। दिव्यांग और मूक-बधिर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दीपावली मनाई। बच्चों और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों व बुजुर्गों को उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गुरु गोबिंद सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह और ट्रस्टी दिलजीत सिंह ने दीप जलाकर की। आशीर्वाद संस्था के सचिव मनीष वर्मा, उपाध्यक्ष काशिफ उद्दीन और सहसचिव विमल श्रीवास्तव ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। दिव्यांग बच्ची गुनगुन ने गणेश वंदना पेश की। इसके बाद मोरी गेट बस्ती और साईं कुष्ठ आश्रम के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजीव गांधी बधिर बौद्धिक अक्षम विद्यालय के मूक-बधिर बच्चों ने फिल्मी गीतों पर डांस किया। संस्था ने दिव्यांग और मूक-बधिर बच्चों के साथ जरूरतमंद परिवारों के बच्चों और बुजुर्गों को दीपावली के उपहार दिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन अभिजीत मिश्रा ने किया। समाजसेवी अनुराधा, पंकज टंडन, संस्था के पदाधिकारी और अन्य लोग भी मौजूद रहे। आशीर्वाद संस्था ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के चलते त्योहार से दूर रह जाने वाले बच्चों और परिवारों तक खुशियां पहुंचाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)