हापुड़ में दीपावली मिलन समारोह:उद्यमियों ने परिवार सहित लिया हिस्सा, एक-दूसरे को दीं पर्व की शुभकामनाएं

Nov 06, 2026 - 13:00
0
हापुड़ में दीपावली मिलन समारोह:उद्यमियों ने परिवार सहित लिया हिस्सा, एक-दूसरे को दीं पर्व की शुभकामनाएं
हापुड़ में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से किठौर रोड स्थित नीति राघव रीजेंसी में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें शहर के उद्यमियों ने परिवार सहित हिस्सा लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योगपति सुभाष चंद गुप्ता और दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। वक्ताओं ने कहा कि दीपावली सुख-समृद्धि और आपसी सौहार्द का पर्व है। ऐसे आयोजन उद्यमियों के बीच मेलजोल और सामाजिक संबंधों को मजबूत करते हैं। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। उद्यमियों के लिए लकी ड्रॉ भी आयोजित किया गया। इस दौरान सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव धीरज चुग सोनू, कोषाध्यक्ष अतुल गोयल, आईआईए हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता और कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User