संभल-चंदौसी के चार-चार बाजार वन-वे घोषित, ई-रिक्शा पर रोक:धनतेरस-दीपावली पर अतिक्रमण नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई; सीसीटीवी से निगरानी

Nov 05, 2026 - 16:41
0
संभल-चंदौसी के चार-चार बाजार वन-वे घोषित, ई-रिक्शा पर रोक:धनतेरस-दीपावली पर अतिक्रमण नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई; सीसीटीवी से निगरानी
संभल में धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। संभल और चंदौसी के मुख्य बाजारों में चार-चार रास्तों को वन-वे किया गया है। सर्राफा बाजार समेत प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही छह थानों की पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने संभल और चंदौसी के मुख्य बाजारों के लिए वन-वे प्लान जारी किया। इससे पहले उन्होंने एएसपी उत्तरी सुमित रामटेके, सीओ संभल कुलदीप कुमार और सीओ असमोली अमन सिंह के साथ संभल के बाजारों का दौरा कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। संभल कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर बैरियर लगाए गए हैं। यहां ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बोर्ड भी लगाए गए हैं। वहीं, चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर और ब्रह्म बाजार में भी ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी सीओ संभल कुलदीप कुमार ने बताया कि त्योहारों पर बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए अतिक्रमण हटवाया गया है। सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है। उन्हें शुक्रवार तक खुद अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। एक हजार से अधिक कैमरों से निगरानी संभल कोतवाली और रायसत्ती थाना क्षेत्र के बाजारों में सरकारी और निजी मिलाकर एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सरकारी कैमरों की निगरानी के लिए सत्यव्रत पुलिस चौकी पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा डायल 112 का कंट्रोल रूम भी अलग से काम कर रहा है। खबर में वन-वे रास्ते स्पष्ट करेंहेडलाइन को अधिक संक्षिप्त बनाएंइंट्रो में त्योहार का संदर्भ कसें संभल बाजार में त्यौहारों को लेकर ई-रिक्शा वन-वे रूट प्लान चन्दौसी बाजार में ई-रिक्शा वन वे रूट प्लान तैयार किया गया:-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User