हमीरपुर में पटाखों की 13 दुकानें लगेंगी:6 से 8 नवंबर तक बिक्री की अनुमति, बाजार में मेड इन इंडिया आतिशबाजी को प्राथमिकता

Nov 06, 2026 - 13:00
0
हमीरपुर में पटाखों की 13 दुकानें लगेंगी:6 से 8 नवंबर तक बिक्री की अनुमति, बाजार में मेड इन इंडिया आतिशबाजी को प्राथमिकता
हमीरपुर में त्योहार के लिए आतिशबाजी का बाजार सज रहा है। प्रशासन ने 6 से 8 नवंबर तक पटाखे बेचने की अनुमति दी है। चौरा देवी मंदिर परिसर में 13 दुकानें लगाई जा रही हैं। इस बार बाजार में मेड इन इंडिया आतिशबाजी को प्राथमिकता दी गई है। दुकानदारों ने चीनी पटाखे नहीं रखे हैं। स्काई शॉट से लेकर फुलझड़ी तक की कई वैरायटी आतिशबाज ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बाजार में स्काई शॉट की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। फुलझड़ी, अनार, चकरी और अन्य आतिशबाजी के उत्पाद भी अलग-अलग कंपनियों ने बाजार में उतारे हैं। बच्चों के लिए रंग-बिरंगी फुलझड़ियों और आकर्षक पैकिंग वाले पटाखों की कई किस्में आई हैं। अनुमति पत्र मिलने में देरी से दुकानें सजाने में हुई देर शुक्रवार को कुछ दुकानें ही पूरी तरह सज पाई थीं। दुकानदारों ने कहा कि शाम तक ज्यादातर दुकानें तैयार हो जाएंगी। उनके मुताबिक, प्रशासन से अनुमति पत्र मिलने में देरी हुई, इसलिए दुकानें समय पर नहीं सज पाईं। इससे धनतेरस पर शुरुआती बिक्री कम रहने की आशंका है। कम समय मिलने से खरीदारी, तैयारी और माल सजाने पर भी असर पड़ा है। सुरक्षा के लिए बालू और अग्निशमन सिलिंडर का इंतजाम दुकानों पर सुरक्षा के तय मानकों का पालन किया जा रहा है। आग से बचाव के लिए दुकानदारों ने बालू से भरी बाल्टियां और अग्निशमन सिलिंडर मंगाए हैं। दुकानों पर आग बुझाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। दमकल विभाग ने अब तक यहां दमकल गाड़ी नहीं लगाई है। पिछले साल प्रशासन ने सुरक्षा के लिए एक गाड़ी यहां खड़ी कराई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User