ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा:हाथरस में करीब एक घंटे तक लगा जाम, आरपीएफ ने केस दर्ज किया
हाथरस के बांग्ला फाटक पर बुधवार सुबह 9:30 के लगभग ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे फाटक संख्या 8 का गेट टूट गया। मरम्मत के दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली बागला फाटक से गुजर रही थी। इसी दौरान वह रेलवे फाटक के गेट से टकरा गई। गेट टूटने के बाद फाटक के दोनों ओर वाहन रुक गए। सुबह का समय होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की कतारें लग गईं। लोगों को इंतजार करना पड़ा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और जाम से जूझना पड़ा। सड़क पर वाहनों की आवाजाही फिर शुरू रेलवे ने गेट की मरम्मत शुरू की। सुबह करीब 10:30 बजे काम पूरा होने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई। इस दौरान एक ट्रेन भी करीब 10 मिनट तक लेट हुई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हाथरस सिटी पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक एसएस यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से फाटक का गेट टूटा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)