मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एटा में हादसे में दो जुड़वा भाइयों समेत 3 घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Nov 06, 2026 - 13:00
0
मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एटा में हादसे में दो जुड़वा भाइयों समेत 3 घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
एटा जिले में मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार यशपाल की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं। तीनों को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पेट्रोल पंप के पास मैक्स पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर हादसा गुरुवार रात करीब 9 बजे रिजोर थाना क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ। बाइक सवार शिकोहाबाद से एटा की ओर आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक, बाइक का नंबर UP 83 BM 1040 था। उस पर यशपाल पुत्र महावीर (20), यशवीर पुत्र महावीर (20) और रिंकू पुत्र वीरपाल (20) सवार थे। यशपाल और यशवीर सगे जुड़वां भाई थे। वे फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के कुंजपुर के रहने वाले थे। रिंकू नगला ढूंढा, थाना कोतवाली देहात का निवासी था। एटा की ओर से आ रही मैक्स पिकअप का नंबर UP 83 CT 8233 था। टक्कर के बाद तीनों घायल हो गए। डॉक्टरों ने यशपाल को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव घर ले गए पुलिस ने यशपाल का शव कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। शुक्रवार सुबह 11 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव घर ले गए। रिजोर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User