देवरिया में आज अखबार नहीं, पढ़िए कल की बड़ी खबरें:जूते-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला, भाजपा नेता ने खुलेआम की फायरिंग

Nov 10, 2026 - 09:13
0
देवरिया में आज अखबार नहीं, पढ़िए कल की बड़ी खबरें:जूते-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला, भाजपा नेता ने खुलेआम की फायरिंग
देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में सोमवार रात जूते-चप्पल की दुकान में आग लग गई। दुकानदार के मुताबिक, आग में करीब 15.75 लाख रुपए का सामान और नकदी जल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपई गांव निवासी राम भरोसा चौरसिया बैकुंठपुर में करीब 30 साल से जूते-चप्पल की दुकान चलाते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें भाजपा नेता ने दीपावली पर बंदूक से की फायरिंग देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंद नगर में दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग का वीडियो सामने आया। पुलिस ने भाजपा नेता अभिषेक सिंह सेंगर को हिरासत में लेकर बंदूक और खोखा कब्जे में लिया है। मामला सोमवार शाम करीब छह बजे सामने आया। पूरी खबर पढ़ें पूर्व उप सेना प्रमुख को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि देवरिया में सोमवार को सीएम योगी ने पूर्व उप सेना प्रमुख और देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी। रविवार को उनका निधन हो गया था। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह करीब 11:15 बजे अंतिम सांस ली। दोपहर बाद करीब 4 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User