बलरामपुर में सामूहिक रूप से मनाया भाई दूज:भगवतीगंज चौराहे पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, भाइयों की लंबी उम्र की कामना

Nov 11, 2026 - 13:06
0
बलरामपुर में सामूहिक रूप से मनाया भाई दूज:भगवतीगंज चौराहे पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, भाइयों की लंबी उम्र की कामना
बलरामपुर के भगवतीगंज चौराहे पर बुधवार को भाई दूज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मोहल्ले की दर्जनों महिलाओं और युवतियों ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह 11 बजे से ही महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन कर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का संदेश दिया। महिलाओं ने एक साथ बैठकर दोपहर 12 बजे तक धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा की और कथा सुनी। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। मान्यता है कि भाई दूज पर बहनों की पूजा से भाइयों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं भाई भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। सामूहिक पूजन में दिखी सामाजिक एकता भगवतीगंज चौराहे पर सामूहिक पूजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा। एक साथ दर्जनों महिलाओं के पूजा-अर्चना करने से आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने एक-दूसरे को भाई दूज की शुभकामनाएं भी दीं। पूजन कार्यक्रम में पूजा, किरण गुप्ता, नंदिनी गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, प्रिया ज्योति, मोनिका, सुहाना, अलका, कीर्ति, अनीता मोदनवाल, जयश्री, माला, रंजू, अनीता और कीर्तिदीप गुप्ता सहित मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User