बहनें जेल में बंद भाइयों को तिलक लगाने पहुंचीं:भैया दूज पर बहराइच जिला कारागार में जुटीं महिलाएं
बहराइच में बुधवार को भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। दोपहर करीब 12 बजे दूर-दराज के इलाकों से महिलाएं रायपुर राजा स्थित जिला कारागार पहुंचीं। वे जेल में बंद अपने भाइयों को तिलक लगाने आई थीं। सुबह से ही जेल के बाहर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। सुरक्षा जांच के बाद जेल में मिला प्रवेश भाई दूज पर जिला कारागार पहुंची महिलाओं को प्रशासन ने सुरक्षा जांच के बाद तय प्रक्रिया के तहत अंदर प्रवेश दिया। बहनों ने भाइयों से मुलाकात कर उनके माथे पर तिलक लगाया और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। मुलाकात के लिए किए गए विशेष इंतजाम जेल अधीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि भैया दूज पर बंदियों से मिलने के लिए उनके कई परिजन पहुंचे। मुलाकात के दौरान किसी को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत मुलाकात कराई गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)