संभल के ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर कोहरा छाया:विजिबिलिटी 100 मीटर, न्यूनतम तापमान 13 और AQI 238 दर्ज
संभल के ग्रामीण इलाकों और गंगा किनारे के हाईवे पर कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। शहरी इलाकों में लगातार दूसरे दिन कोहरे से राहत रही। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और AQI 238 दर्ज किया गया। गुरुवार सुबह 8 बजे जिले का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। हवा 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। शाम को तापमान में 7 डिग्री की गिरावट के साथ ठंड बढ़ने का अनुमान है। 14 नवंबर को संभल शहर में 40 मिनट बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम विभाग ने इसी हफ्ते तापमान में 4 डिग्री की गिरावट का अलर्ट जारी किया था। पिछले 4 दिनों में तापमान 4 डिग्री गिर चुका है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश के बाद मौसम बदला और लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। संभल, चंदौसी, बहजोई, बबराला, गुन्नौर, नरौली, सिरसी और गंवा के शहरी इलाकों में कोहरे से राहत रही। जुनावई, रजपुरा, सिसौना डांडा और साधुमढ़ी समेत गंगा किनारे के ग्रामीण इलाके कोहरे से ढके रहे। सभासद अनीस ने कहा कि अब सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंडक है। उन्होंने कहा कि इस बार संभल में ज्यादा बारिश के कारण ठंड जल्दी आ गई। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इस साल संभल जिले में सामान्य से 102% ज्यादा बारिश हुई है। 1 जून से 31 अक्टूबर तक 1,330.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 696.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। 14 नवंबर को 2 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)