संभल में किशोरी को झाड़ियों में खींचने का आरोप:दादा-दादी के पहुंचने पर युवक भागा, पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज

Nov 10, 2026 - 10:37
0
संभल में किशोरी को झाड़ियों में खींचने का आरोप:दादा-दादी के पहुंचने पर युवक भागा, पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
संभल के एक गांव में 7 नवंबर की शाम एक युवक ने 16 साल की किशोरी को झाड़ियों में खींच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके दादा-दादी बाहर आए। युवक वहां से भाग गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शाम 6 बजे गोबर डालने गई थी। वह रिश्ते के दादा के घर के पास खड़ी होकर बात कर रही थी, तभी युवक ने उसका हाथ पकड़ा और झाड़ियों की ओर खींच लिया। मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा यह घटना गुन्नौर तहसील के रजपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने 9 नवंबर को 11:10 बजे पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 333 और 74 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने पति को बताया और परिवार ने पुलिस में शिकायत की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User