सदर ब्लॉक आधार केंद्र पर रोज 50-60 लोगों का काम:महराजगंज में 0 से 18 साल के बच्चों का नया आधार निशुल्क, नाम-पता सुधार की सुविधा
महराजगंज के सदर ब्लॉक परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र पर रोजाना करीब 50 से 60 लोगों का काम हो रहा है। यहां आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने की सुविधा उपलब्ध है। फिलहाल केंद्र पर ज्यादा भीड़ नहीं है और लोगों का काम आसानी से हो रहा है।
केंद्र पर 0 से 18 साल तक के बच्चों के नए आधार कार्ड निशुल्क बनाए जा रहे हैं। पुराने आधार कार्ड में नाम और पते की गलतियां भी ठीक की जा रही हैं। जन्मतिथि में सुधार की सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
केंद्र पर दो काउंटर चल रहे हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद तय नियमों के अनुसार पंजीकरण और संशोधन किया जाता है।
सीएससी कोऑर्डिनेटर अंबुज गोंड ने बताया कि आधार कार्ड बनाने और उसमें सुधार की प्रक्रिया तय नियमों के तहत हो रही है। शीतल गुप्ता और साक्षी गुप्ता दस्तावेजों की जांच कर पंजीकरण और संशोधन का काम कर रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)