अलीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल:163 उपनिरीक्षकों के तबादले, महिला थाना प्रभारी बदलीं
एसएसपी नीरज जादौन ने मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। कानून व्यवस्था मजबूत करने और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में 163 उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर जनहित में पूरी जिम्मेदारी और मनोयोग से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला थाना प्रभारी भी बदलीं तबादला सूची में महिला थाने की जिम्मेदारी भी बदली गई है। महिला थानाध्यक्ष रहीं महिला उपनिरीक्षक निशा चौधरी को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, बन्नादेवी थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक संजय कुमारी को महिला थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसएसपी ने यह फेरबदल कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)