वाराणसी में देव दीपावली समिति की समन्वय बैठक:84 कुंडों, तालाबों के साथ गंगा घाटों की समितियों के प्रतिनिधि हुए शामिल

Nov 20, 2026 - 10:57
0
वाराणसी में देव दीपावली समिति की समन्वय बैठक:84 कुंडों, तालाबों के साथ गंगा घाटों की समितियों के प्रतिनिधि हुए शामिल
वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में केंद्रीय देव दीपावली समिति से जुड़ी विभिन्न आयोजन समितियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें 84 कुंडों और तालाबों के प्रतिनिधियों के साथ गंगा घाटों की समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मंडलायुक्त विजेंद्र पांडियन ने आयोजन के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। बैठक में देव दीपावली का आयोजन संपन्न होने के बाद गंगा घाटों, कुंडों और तालाबों के प्रतिनिधियों का मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान कराने की मांग रखी गई। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं वर्तमान अध्यक्ष नारायण गुरु, मंडलायुक्त, सीडीओ, पर्यटन निदेशक और विशालाक्षी मंदिर के राजनाथ तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष सोलापुरकर ने किया। नरेंद्र पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User