रायबरेली में दो मिठाइयों के सैंपल असुरक्षित मिले:बूंदी के लड्डू और राजभोग में इस्तेमाल रंग मानकों पर खरा नहीं उतरा; दुकानदारों को नोटिस देगा खाद्य सुरक्षा विभाग

Nov 20, 2026 - 10:57
0
रायबरेली में दो मिठाइयों के सैंपल असुरक्षित मिले:बूंदी के लड्डू और राजभोग में इस्तेमाल रंग मानकों पर खरा नहीं उतरा; दुकानदारों को नोटिस देगा खाद्य सुरक्षा विभाग
रायबरेली में सितंबर में गल्ला मंडी की दो मिठाई की दुकानों से लिए गए सैंपल जांच में असुरक्षित मिले हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बूंदी के लड्डू और राजभोग के नमूने जांच के लिए भेजे थे। रिपोर्ट में दोनों मिठाइयों में इस्तेमाल किया गया रंग निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। अब विभाग संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी करेगा। श्याम बिहारी की दुकान से लिया था लड्डू का सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग ने गल्ला मंडी स्थित श्याम बिहारी की दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया था। श्याम बिहारी दुकान के प्रोप्राइटर हैं। वहीं, दूसरी दुकान से सुभाष यादव के यहां से राजभोग का सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट में दोनों मिठाइयों में इस्तेमाल रंग मानकों पर खरा नहीं उतरा। दुकानदारों को अपील के लिए मिलेगा 30 दिन का समय खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त मानिक चंद सिंह ने बताया कि दुकानदारों को जांच रिपोर्ट के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा। इस अवधि में वे राज्य से बाहर की अधिकृत लैब में दोबारा जांच कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपील नहीं की तो होगी कानूनी कार्रवाई मानिक चंद सिंह ने बताया कि यदि दुकानदार निर्धारित समय में अपील नहीं करते हैं तो विभाग उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। इसके बाद मामला एडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User