औरैया में घर के आंगन में महिला का शव मिला:बरामदे में खून के निशान, फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए; बेटा और बहू दूसरे कमरे में थे

Nov 20, 2026 - 10:57
0
औरैया में घर के आंगन में महिला का शव मिला:बरामदे में खून के निशान, फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए; बेटा और बहू दूसरे कमरे में थे
औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव घर के आंगन में मिला। बरामदे और आंगन में खून बिखरा था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। देखिए 3 तस्वीरें- बेटा और बहू दूसरे कमरे में थे गांव निवासी पुनीता देवी (35), पत्नी हरि सिंह, का शव सुबह करीब सात बजे भैंस के पास पड़ा मिला। बताया गया कि वह रात में पति और बेटी के साथ सो रही थीं। बेटा और बहू दूसरे कमरे में थे। परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे, लेकिन उन्हें घटना का पता नहीं चला। शव मिलने के बाद महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ पी. पुनीत मिश्रा, कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार, सहार थानाध्यक्ष गणेश गुप्ता और बेला थानाध्यक्ष अमर बहादुर पुलिस बल के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मौके के हालात में मौत की परिस्थितियां संदिग्ध लग रही हैं। हालांकि, मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User