शादी में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हमला:मऊ में युवक के पेट में घोंपा, पांच आरोपी हिरासत में
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में गुरुवार शाम शादी के दौरान दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए। एक युवक के पेट में चाकू लगा और उसकी हालत गंभीर है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को रात करीब आठ बजे गांव के अनिल कुमार की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश और पहले हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। गाली-गलौज कर मारपीट की आरोप है कि पिंटू, अर्जुन, सोनू, भारत, बलवंत, लोचन, गोविंद, प्रिंस, प्रेम प्रकाश और रवि समेत करीब 14 लोगों ने शिवकुमार पुत्र ननयी राम और उनके बेटे रवि कुमार से गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान सोनू और भारत ने रवि कुमार पर चाकू से हमला किया। चाकू पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में शिवकुमार को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने रवि कुमार को बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर किया। शिवकुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ पुलिस ने बताया कि परिजनों से शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जा रही है। मामले में नामजद पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)