वाराणसी की हवा हुई जहरीली,AQI पहुंचा 197:BHU अस्पताल में बढ़े मरीज, सांस फूलने और खाली आने की कर रहे शिकायत

Nov 11, 2026 - 09:32
0
वाराणसी की हवा हुई जहरीली,AQI पहुंचा 197:BHU अस्पताल में बढ़े मरीज, सांस फूलने और खाली आने की कर रहे शिकायत
दीवाली के बाद वाराणसी की आबोहवा लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। शहर में सुबह मौसम भले ही साफ नजर आ रहा हो, लेकिन हवा में प्रदूषण का जहर घुला हुआ है। बुधवार सुबह वाराणसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इस दौरान शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 197 दर्ज किया गया। प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों और सांस के मरीजों पर देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल के बाल रोग विभाग में पहुंच रहे मरीजों की संख्या से लगाया जा सकता है। मंगलवार को करीब 217 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। इनमें लगभग 30 फीसदी बच्चों को सांस लेने में परेशानी थी। कई बच्चों की हालत ऐसी थी कि उन्हें नेबुलाइजर तक लगाना पड़ा। चिकित्सकों के मुताबिक, दीवाली के बाद बच्चों में सांस और आंखों से जुड़ी शिकायतें बढ़ी हैं। सांस फूलने के साथ दो से तीन मिनट तक खांसी वरिष्ठ चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके समरिया के पास एक दिन में अस्थमा अटैक के करीब 110 मरीज पहुंचे। मरीजों को सांस लेने में परेशानी के साथ दो से तीन मिनट तक लगातार खांसी आने की शिकायत थी। उन्होंने अस्थमा के मरीजों को सलाह दी कि वे लापरवाही न करें और डॉक्टर से परामर्श लेकर अपनी दवाओं की डोज की समीक्षा कराएं। लगातार खांसी से महिलाओं के सीने में दर्द वरिष्ठ चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। कई मरीजों को दो-दो इन्हेलर देने की जरूरत पड़ रही है। लगातार खांसने के कारण महिलाओं को सीने में दर्द की शिकायत भी हो रही है। पुराने सांस के रोगियों की दवाओं की डोज भी बढ़ानी पड़ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User