सुलतानपुर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा:यम द्वितीया पर सीताकुंड मंदिर में बांटा प्रसाद
सुल्तानपुर के सीताकुंड स्थित श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर में यम द्वितीया पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा, कलम पूजन और हवन बुधवार को किया गया। इसमें कायस्थ समाज और अन्य बिरादरी के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सुधीर श्रीवास्तव ने पत्नी सीमा श्रीवास्तव के साथ मुख्य यजमान के रूप में पूजा की। पंडित रोहित तिवारी ने वैदिक मंत्रों के साथ अनुष्ठान कराया। शाम 4 बजे भगवान चित्रगुप्त की कथा के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति दी और महाआरती के साथ कार्यक्रम पूरा होगा। मंदिर परिसर को सजाया गया था। संस्था के कार्यकर्ताओं ने आए लोगों के लिए हलुआ और जलपान की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं ने इसे चरणामृत के साथ प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। उन्होंने हर साल कलम पूजन करने और भगवान चित्रगुप्त के दर्शन के लिए आने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त ब्रह्मा जी की काया से उत्पन्न वैश्विक न्यायाधीश हैं और कायस्थ उनके वंशज हैं। उन्होंने कहा- “हम केवल यह संदेश देना चाहते हैं कि कलम से काम करने वाले सभी लोग चाहे वे किसी भी बिरादरी या धर्म के हों कलम की पूजा करें। हम शिक्षा को आगे बढ़ाना चाहते हैं, क्योंकि शिक्षा से ही सब कुछ है और शिक्षा से ही सारी चीजें मिलती हैं।” यहां पर दिनकर श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, कौशलेंद्र श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, प्रशांत सक्सेना, सुधीर श्रीवास्तव, रूपक (प्रदीप), आशीष अविरल, प्रदीप श्रीवास्तव समेत सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)