बलिया के संस्कृत शिक्षकों को दीपावली पर वेतन नहीं मिला:बोले- छठ पूजा तक भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
बलिया के संस्कृत शिक्षकों को दीपावली पर वेतन नहीं मिला। इसे लेकर उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। संघ ने चेतावनी दी है कि छठ पूजा तक वेतन जारी नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। बुधवार को जुबली संस्कृत कॉलेज परिसर में संघ की आपात बैठक हुई। संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री के दीपावली पर सभी कर्मचारियों को वेतन देने के निर्देश के बावजूद जिले के संस्कृत विद्यालयों का वेतन जारी नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि जिले और प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों का वेतन जारी हो चुका है। सरकार संस्कृत शिक्षकों और विद्यालयों को सुविधाएं देने के निर्देश दे रही है, लेकिन बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक ने संस्कृत शिक्षकों और मानदेय शिक्षकों का वेतन दीपावली पर जारी नहीं किया। राय ने कहा कि शिक्षकों के एनपीएस खाते से काटी गई रकम कहां जा रही है, इसकी जानकारी नहीं है। कुछ विद्यालयों का सितंबर महीने का वेतन भी रोक दिया गया है। शिक्षकों ने किसी तरह दीपावली मनाई। उन्होंने चेतावनी दी कि छठ पूजा तक वेतन नहीं मिला तो संगठन आंदोलन करेगा। बैठक में मुकुन्द तिवारी, सत्येन्द्र राय, राहुल कुमार दुबे, नितिश कुमार मिश्र, सुरेश राम वर्मा, आशुतोष पाण्डेय, सर्वेश कुमार राय, कन्हैया राय, अनिल कुमार राय, रविशंकर यादव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुशील पाण्डेय और जयभान सिंह मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मुकुन्द तिवारी ने की, जबकि संचालन तारकेश्वर नाथ सिंह ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)