दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:भाई दूज पर पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहा था, गाड़ियों में आमने-सामने भिड़ंत

Nov 11, 2026 - 17:14
0
दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:भाई दूज पर पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहा था, गाड़ियों में आमने-सामने भिड़ंत
संभल में भाई दूज पर पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे बाइक सवार राहुल शर्मा (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई। संभल-बदायूं सीमा पर फैजगंज बेहटा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें संभल के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे थे राहुल राहुल शर्मा चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव ढाडोल निवासी थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह पत्नी रजनी शर्मा को बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर छोड़ने गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे वह बाइक से अकेले घर लौट रहे थे। इसी दौरान फैजगंज बेहटा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। निजी अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया हादसे के बाद राहुल को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन निजी एंबुलेंस से संभल कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी रोड स्थित हसीना बेगम निजी अस्पताल ले गए। इमरजेंसी वार्ड में करीब 15 मिनट तक जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए। परिवार में पत्नी और दो बेटे राहुल के भाई अमित शर्मा ने बताया कि वे अपने भाई को इलाज के लिए संभल के निजी अस्पताल लेकर आए थे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने को कहा और बताया कि राहुल की मौत हो चुकी है। राहुल के परिवार में पत्नी रजनी और दो बेटे आर्यन व रोहित हैं। पुलिस को शिकायत का इंतजार बुधवार शाम 4 बजे थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि परिजनों की ओर से सड़क हादसे में मौत की कोई सूचना नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User