बरेली में मनाया भाई दूज का पर्व:बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक, लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की
बरेली में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। विकासखंड भदपुरा के कस्बा क्योलड़िया, नकटी नारायणपुर, ठिरिया बन्नो जान, बहिर जागीर, भौआ बाजार, धनौर जागीर, जबेदा जबेदी समेत अन्य गांवों में पर्व मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों को तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। कई स्थानों पर विवाहित बहनें भी मायके पहुंचीं और भाइयों के साथ पर्व मनाया। बाजारों में मिठाइयों, फलों और उपहारों की दुकानों पर भी चहल-पहल रही। भाई दूज के अवसर पर परिवारों में भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ी परंपराओं का पालन किया गया। पूरे क्षेत्र में पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)