बहन के घर से लौट रहे भाई की मौत:पत्नी और दो बच्चे घायल; तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर
बागपत में गौरीपुर मोड़ के पास बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। परिवार भैया दूज पर हरियाणा के कुंडली में बहन के घर त्योहार मनाने गया था। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। बहन के घर से लौट रहा था परिवार मृतक की पहचान प्रवेश (42) पुत्र जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा के रहने वाले थे। फिलहाल बागपत के गांव सिसाना में रहते थे। उनके साथ पत्नी दीपा (35), बेटी छवि (13) और बेटा वंश (11) भी ई-रिक्शा में सवार थे। परिवार हरियाणा के कुंडली में प्रवेश की बहन के यहां कोथली देकर गांव लौट रहा था। गौरीपुर मोड़ के पास ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में प्रवेश की मौत हो गई, जबकि दीपा और दोनों बच्चों को हल्की चोटें आईं। वाहन पर लगाया टक्कर मारने का आरोप सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)