रामपुर में हाईवे किनारे मिक्सिंग प्लांट में लगी आग:धुएं का गुबार देख आसपास के लोगों में मची हलचल, एक घंटे में आग पर पाया काबू
रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 किनारे संजीवनी हॉस्पिटल के पास गुरुवार सुबह सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले मिक्सिंग प्लांट में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 7 बजे लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि प्लांट में आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मजदूरों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैल गई आग लगते ही प्लांट में मौजूद मजदूरों ने अपने स्तर से उसे बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग की भयावहता देखकर मजदूर घबरा गए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार आसमान में दूर तक दिखाई देने लगा। इसके बाद तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल टीम ने एक घंटे में पाया काबू सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझने से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई थी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्लांट में हुए नुकसान का भी आकलन कराया जा रहा है। जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह और आर्थिक नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)