दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल:सीतापुर में एक की हालत गंभीर; लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

Nov 18, 2026 - 22:30
0
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल:सीतापुर में एक की हालत गंभीर; लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में कनवाखेड़ा जाने वाले मार्ग पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे लालपुर मोड़ के पास बुलेट और स्प्लेंडर प्लस बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के लालपुर मोड़ के पास बुलेट और स्प्लेंडर प्लस बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हुई। बुलेट पर सवार रहमान (22) पुत्र मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद फिरोज (25) पुत्र शाहरुख और फहीम (19) पुत्र न्यासिन निवासी बबौना, थाना मितौली, जिला लखीमपुर खीरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार राजेश (35) पुत्र चेतराम निवासी सुकालीपुर, थाना रामकोट और उनके साले किशोर (36) निवासी सरैया, थाना मछरेहटा भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची रामकोट पुलिस ने पांचों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। किशोर की हालत ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया। खास बात यह रही कि दोनों ही बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। रामकोट थाना प्रभारी पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User