दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत:एटा के जलेसर में हादसा, पति गंभीर घायल, तीनों बच्चे सुरक्षित

Nov 11, 2026 - 18:51
0
दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत:एटा के जलेसर में हादसा, पति गंभीर घायल, तीनों बच्चे सुरक्षित
एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार तीनों बच्चे सुरक्षित हैं। परिवार भाईदूज पर अपने गांव जा रहा था। भाईदूज पर गांव जा रहा था परिवार घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गांव जमों के पास हुई। सागर अपनी पत्नी राधा और तीन बच्चों के साथ बाइक से अपने गांव पचावर, घिरौर जा रहे थे। बच्चों में चार साल की निशू, तीन साल की बुलबुल और सात महीने की वैष्णवी शामिल थीं। परिवार गांव जमों के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया टक्कर लगने से सागर और राधा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर जलेसर कोतवाली प्रभारी अखिलेश दीक्षित पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने राधा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में सागर को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई पुलिस ने राधा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User