राजन जी बोले-‘गुंबद गिरेगा या नहीं, यह कहना उचित नहीं:कोर्ट जो भी निर्णय देगा, सभी सनातनी उसे स्वीकार करेंगे

Nov 20, 2026 - 10:08
0
राजन जी बोले-‘गुंबद गिरेगा या नहीं, यह कहना उचित नहीं:कोर्ट जो भी निर्णय देगा, सभी सनातनी उसे स्वीकार करेंगे
गोंडा में चल रही श्रीराम कथा के कथावाचक राजन जी महाराज ने मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने कहा था कि उनका मन हुआ कि कुदाल लेकर गुंबद तोड़ डालें। इस पर राजन जी महाराज ने गुरुवार को बयान दिया। राजन जी महाराज ने कहा, "देखिए, मंत्नी ने जो बात कही है, उसके पीछे उनका अपना भाव है। हो सकता है कि उस गुंबद को देखकर वे बर्दाश्त नहीं कर पाए होंगे। क्या कोई भी सनातनी उसे बर्दाश्त कर पाएग। परंतु इस तरह कहना कि गुंबद गिरेगा या नहीं गिरेगा, उचित नहीं होगा, क्योंकि पूरा मामला अभी कोर्ट में है।" उन्होंने कहा, "जिस प्रकार न्यायालय के आदेश से अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है, सभी सनातनियों को पूर्ण विश्वास है कि मथुरा को लेकर भी कोर्ट की तरफ से निष्पक्ष निर्णय आएगा। कोर्ट जो भी निर्णय देगा, सभी सनातनी उसे स्वीकार करेंगे और उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे।" न्यायालय के फैसले पर जताया भरोसा राजन जी महाराज के बयान में उन्होंने मथुरा मामले में न्यायालय के निर्णय को अंतिम मानने और उसका पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूरा प्रकरण अदालत में विचाराधीन है, इसलिए गुंबद को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। मथुरा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज मथुरा के मुद्दे पर राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों के बयान भी सामने आते रहे हैं। भाजपा की संगठनात्मक बैठक के बाद मथुरा को लेकर दिए गए नारों और बयानों को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई लोग भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं। गोंडा में आयोजित श्रीराम कथा में राजन जी महाराज अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User