कार-पिकअप की भिड़ंत में महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत:लखीमपुर में पति गंभीर घायल, बिजली विभाग में तैनात

Nov 20, 2026 - 10:41
0
कार-पिकअप की भिड़ंत में महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत:लखीमपुर में पति गंभीर घायल, बिजली विभाग में तैनात
लखीमपुर खीरी में सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर तिराहे पर बीती देर रात तेज रफ्तार कार और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार महिला कर्मचारी प्रीति श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति आलोक श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, प्रीति श्रीवास्तव जिला अस्पताल ओयल में नेत्र रोग विभाग (ऑप्थैल्मोलॉजी) में कार्यरत थीं। उनके पति आलोक श्रीवास्तव बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। दोनों कार से जा रहे थे। इसी दौरान रामापुर तिराहे पर उनकी कार की पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। गंभीर रूप से घायल आलोक श्रीवास्तव को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रीति श्रीवास्तव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि हादसे में महिला कर्मचारी की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User