आग में जिंदा जली मां और 2 बेटियां:शामली में सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग, दूसरे कमरे में सो रहे पति बच्चे सुरक्षित

Nov 19, 2026 - 07:58
0
आग में जिंदा जली मां और 2 बेटियां:शामली में सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग, दूसरे कमरे में सो रहे पति बच्चे सुरक्षित
शामली में बुधवार देर रात एक मकान में आग लगने से मां और उसकी दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। पुलिस और दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बाबरी थाना क्षेत्र की है। आग लगने की सूचना डायल 112 के जरिए बाबरी थाने को दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण दमकल विभाग को बुलाना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान के एक हिस्से में सो रही थीं मां-बेटियां पुलिस के अनुसार, गांव कैड़ी निवासी साजिद के मकान में बुधवार रात अचानक आग लग गई। हादसे के समय मकान के एक हिस्से में साजिद की पत्नी साजिदा (32), बड़ी बेटी अदन (13) और छोटी बेटी माहिरा (11) सो रही थीं। आग तेजी से फैलने के कारण तीनों उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता और दो अन्य बच्चे सुरक्षित मकान के दूसरे हिस्से में साजिद अपने दो अन्य बच्चों के साथ सो रहा था। आग लगने के दौरान वे सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा है। सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह सिलेंडर ब्लास्ट बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User