मुजफ्फरनगर में पड़ोसियों के बीच मारपीट में एक की मौत:इलाज के दौरान गई जान, छह आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर छपार कस्बे में पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जबकि 55 वर्षीय हारुन की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SP सिटी अमृत जैन के अनुसार, घटना 19 नवंबर की देर रात की है। छपार कस्बे में दो पड़ोसी पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। बताया गया कि दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर गुरुवार देर रात एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया सूचना मिलते ही पीआरवी और छपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां 55 वर्षीय हारुन पुत्र महमूद, निवासी जहानखा की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अमृत जैन भी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना के बाद एहतियात के तौर पर घटनास्थल और कस्बे में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस घायलों और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाकर विवाद के कारणों की जांच कर रही है। SP सिटी अमृत जैन के मुताबिक, फिलहाल मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)