भदोही में घने कोहरे के कारण वाहन धीमे चले:विजिबिलिटी 30 से 40 मीटर रही, लोगों और पशुओं की दिनचर्या देर से शुरू हुई

Nov 20, 2026 - 07:39
0
भदोही में घने कोहरे के कारण वाहन धीमे चले:विजिबिलिटी 30 से 40 मीटर रही, लोगों और पशुओं की दिनचर्या देर से शुरू हुई
भदोही में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 30 से 40 मीटर तक रही। वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते दिखे। ठंडी हवा चलने से ठंड भी बढ़ी। कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या देर से शुरू हुई। आम दिनों में लोग सुबह 6 से 7 बजे तक रोजमर्रा के काम निपटा लेते थे, लेकिन शुक्रवार को वे सुबह 7:30 बजे घरों से निकले। पशुओं को भी रोजाना सुबह 5 बजे खाने के लिए बाहर निकाला जाता था। शुक्रवार को कोहरे के कारण उन्हें देर से बाहर ले जाया गया। गुरुवार और शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया। ठंडी हवा के बीच शुक्रवार सुबह धूप का असर भी कम रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User