10 लाख तक के बकाये पर 100% ब्याज-अर्थदंड माफ:कन्नौज के व्यापारियों को मिलेगा लाभ; 3 महीने के लिए लागू योजना
कन्नौज में बकाया कर जमा करने में राहत पाने के लिए व्यापारियों और उद्यमियों के पास मौका है। वाणिज्य कर विभाग की ब्याज माफी योजना-2026 के तहत 10 लाख रुपए तक के बकाये पर मूल कर जमा करने पर 100% ब्याज और अर्थदंड माफ किया जाएगा। एडीएम रतन ने व्यापारियों और उद्यमियों से योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक बकायेदारों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। 31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर मिलेगा लाभ राज्यकर उपायुक्त मो. नाजिम ने बताया कि योजना के तहत 31 दिसंबर 2025 तक सृजित 10 लाख रुपए तक के बकाये पर मूल कर की पूरी धनराशि जमा करने के बाद ब्याज और अर्थदंड में 100% छूट मिलेगी। यह योजना बिक्री कर, केंद्रीय बिक्री कर, आमोद एवं पणकर, मनोरंजन कर, व्यापार कर, केबल टेलीविजन नेटवर्क कर, प्रवेश कर और वैट के बकायों पर लागू होगी। पहले मूल बकाया जमा कर चुके व्यापारी भी पात्र योजना का लाभ उन व्यापारियों को भी मिलेगा, जिन्होंने योजना लागू होने से पहले मूल बकाया धनराशि का पूरा या कुछ हिस्सा जमा कर दिया है। शासन ने 16 अक्टूबर 2026 से 3 महीने के लिए योजना लागू की है। पात्र बकायेदारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा आवेदन, हेल्प डेस्क से मिलेगी जानकारी योजना का लाभ लेने के लिए व्यापारियों को विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए राज्य कर कार्यालय कन्नौज में स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है। अधिकारियों ने व्यापारियों से समय रहते आवेदन कर ब्याज और अर्थदंड में शत-प्रतिशत छूट का लाभ उठाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)