निवेश के नाम पर महिला से 8.40-लाख लेने का आरोप:बांसी पुलिस ने कुशलपुर के मुकेश सिंह पर धोखाधड़ी, गाली-गलौज और धमकी का केस दर्ज किया
सिद्धार्थनगर में जमीन की खरीद-फरोख्त के कारोबार में कमाई का झांसा देकर महिला और उसके पति से 8 लाख 40 हजार 500 रुपये लेने का आरोप है। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत भी की गई है। बांसी कोतवाली पुलिस ने कुशलपुर निवासी मुकेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोनहाडीह गांव की ममता मिश्रा ने शिकायत में बताया कि उनके पति राघवेंद्र मिश्रा पहले बांसी के एक स्कूल में पढ़ाते थे। इसी दौरान उनकी पहचान मुकेश सिंह से हुई थी। आरोप है कि मुकेश सिंह ने जमीन की खरीद-फरोख्त में अच्छी कमाई का झांसा देकर दंपती को रुपये लगाने के लिए तैयार किया। ममता के मुताबिक, उन्होंने 27 अक्टूबर 2022 को 25 हजार रुपये दिए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में रिश्तेदारों से उधार लेकर और बैंक से ऋण लेकर कुल 8 लाख 40 हजार 500 रुपये मुकेश सिंह को दिए। आरोप है कि काफी समय बाद भी उन्हें कारोबार का लाभांश या मूल रकम नहीं मिली। ममता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर मुकेश सिंह ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने बांसी कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने 19 नवंबर को मुकेश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जानबूझकर अपमानित कर शांति भंग के लिए उकसाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)