10 लाख भक्तों ने शुरू की अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा:देवोत्थानी एकादशी पर सरयू स्नान कर परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ रहे भक्त

Nov 20, 2026 - 07:39
0
10 लाख भक्तों ने शुरू की अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा:देवोत्थानी एकादशी पर सरयू स्नान कर परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ रहे भक्त
कार्तिक मास की देवोत्थानी एकादशी के पावन अवसर पर अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा शुरू हो गई है। भोर से आरंभ परिक्रमा में इस समय 1 लाख श्रद्धालु करीब 15 किलोमीटर की परिक्रमा कर रहे हैं। वे जय श्रीराम के उद्घोष के साथ श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। पंचकोसी_परिक्रमा का समय 19 नवम्बर -20 नवम्बर रात्रि 2 बजकर 30 मिनट से था। पर अधिकांश भक्तों ने भोर 4 बजे से इसे आरंभ किया। यह परिक्रमा 20 नवम्बर - 21 नवम्बर रात्रि 1 बजकर 55 मिनट तक चलेगी।इसलिए आज शाम तक परिक्रमा मार्ग पर लगातार भीड़ बढ़ेी।यह भीड़ 25 स 30 लाख तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। परिक्रमा की विशेषता है कि श्रद्धालु जिस स्थान से परिक्रमा शुरू कर रहे हैं, उसी स्थान पर इसे पूरा भी करेंगे।अधिकांश भक्त सरयू स्नान या नदी का दर्शन कर उसके तट से परिक्रमा आरंभ कर रहे हैं।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आला अधिकारी भी परिक्रमा कर रहे हैं।परिक्रमा मार्ग के किनारे स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से सेवा कैंप लगाए गए हैं। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास समेत संत-महंत श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार ने संभाल रखी है। उन्होंने रातभर परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर अपनी टीम के साथ लगातार भ्रमणशील हैं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के जरिए परिक्रमा मार्ग और मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User