कानपुर में मौसम का यू-टर्न, सुबह धुंध, दोपहर में गर्मी:9.4 डिग्री पर पहुंचा पारा, 21-22 नवंबर को छाएंगे बादल

Nov 20, 2026 - 08:13
0
कानपुर में मौसम का यू-टर्न, सुबह धुंध, दोपहर में गर्मी:9.4 डिग्री पर पहुंचा पारा, 21-22 नवंबर को छाएंगे बादल
कानपुर में शुक्रवार सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। सुबह घरों से निकले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धुंध छंटने और तेज धूप निकलने का अनुमान है। इससे दोपहर में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। इस बीच रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। 21 नवंबर से मौसम में हो सकता बदलाव मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे के मुताबिक, शनिवार यानी 21 नवंबर की दोपहर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 21 और 22 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ समय के लिए घने बादल भी छा सकते हैं, जिससे लोगों को बारिश होने का अहसास होगा। हालांकि, कानपुर मंडल में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। बादलों से रात का तापमान बढ़ेगा डॉ. पांडे ने बताया कि बादल छाने से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि दिन का तापमान गिर सकता है। बादलों के कारण धूप का असर कम रहेगा। नमी बढ़ने से हल्की सिहरन भी महसूस हो सकती है। बीच-बीच में पड़ सकती है शीतलहर मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, उत्तरी ध्रुव पर तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री अधिक दर्ज होने के कारण पोलर वोर्टेक्स कमजोर हो रहा है। इसका असर यूरोप और एशिया के मौसम पर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के कारण एक-दो दिन के लिए शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इसके बाद दिन का तापमान फिर बढ़ने का अनुमान है। बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह डॉ. पांडे ने कहा कि दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को प्रदूषण के दौरान मास्क लगाने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। धूप में काम करने वाले किसान और श्रमिक बीच-बीच में पानी पीते रहें और आराम करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User