लखीमपुर में 50 से ज्यादा दुकानें आग की चपेट में:दीपावली की रात लाखों का सामान नष्ट, भारत-नेपाल की दमकल टीमों ने संभाला मोर्चा
लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र की बनगवां मंडी में दीपावली की रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर 50 से ज्यादा दुकानें जल गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान भी राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। नेपाल से भी भेजी गईं दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए लखीमपुर, गोला और निघासन से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। नेपाल के धनगढ़ी से भी मदद पहुंची। भाजपा नेता रवि गुप्ता के अनुरोध पर धनगढ़ी उपमहानगरपालिका के मेयर गोपी हमाल ने दो दमकल गाड़ियां और एक JCB बनगवां मंडी भेजी। नेपाल की नगर प्रहरी टीम भी राहत और बचाव कार्य में जुट गई। भारतीय और नेपाली टीमों ने मिलकर संभाला मोर्चा भारतीय और नेपाली दमकल टीमों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। JCB की मदद से राहत कार्य किया गया। अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) भी मौके के लिए रवाना हुए। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी की। आग से मंडी के दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकानों में रखा सामान और कारोबार से जुड़ी चीजें जल गईं। देर रात तक आग बुझाने और नुकसान को फैलने से रोकने की कोशिश जारी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)