मिस्र में दो ट्रेन आपस में टकराई, 4 की मौत:88 घायल, पटरी से उतरे कई डिब्बे; राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिए

Nov 08, 2026 - 22:33
0
मिस्र में दो ट्रेन आपस में टकराई, 4 की मौत:88 घायल, पटरी से उतरे कई डिब्बे; राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिए
मिस्र में रविवार को दो यात्री ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 88 लोग घायल हुए हैं। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा राजधानी काहिरा से करीब 76 किलोमीटर दूर गीजा प्रांत में हुआ। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे के बाद जांच के आदेश दिए हैं। ट्रेन टकराने के बाद की तस्वीरें एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मारी मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे अथॉरिटी ने बताया कि एक ट्रेन गीजा से फयूम जा रही थी। दूसरी ट्रेन काहिरा से असवान जा रही थी। इसी दौरान गीजा से आ रही ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते रेल सेवा भी प्रभावित हुई। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा। ट्रैक से टूटे डिब्बों और मलबे को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गईं, ताकि ट्रेनें फिर से चल सकें। राष्ट्रपति बोले- लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेंगे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा है कि जांच में जो भी लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रेलवे अथॉरिटी ने भी हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि दोनों ट्रेनें आपस में कैसे टकराईं। रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी है। मिस्र में पहले हुए बड़े ट्रेन हादसे ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 68 की मौत: कई डिब्बे मलबे में बदले, इन ट्रेनों की एवरेज स्पीड 200kmph से ज्यादा स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। डीडी न्यूज के मुताबिक, हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव के लिए इमरजेंसी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User