कार, बाइक से टकराकर पेड़ से भिड़ी, 5 की मौत:गाजीपुर से बिहार बारात जा रहे थे; 3 की मौके पर मौत, 2 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
गाजीपुर से बिहार जा रही बारात की कार गुरुवार रात बक्सर जिले के सोनपा गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। कार बाइक से टकराने के बाद सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। तीन युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पांचों युवक गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव के रहने वाले थे। बारात भतौरा गांव के राम निवास राम के बेटे अरुण कुमार की थी, जो बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव जा रही थी। बाइक से टकराने के बाद पेड़ से भिड़ी कार बारात में शामिल युवक कार से सफर कर रहे थे। बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में सोनपा गांव के पास हनुमान राय के डेरे के नजदीक कार का संतुलन बिगड़ गया। कार बाइक से टकरा गई। बाइक सवारों को बचाने की कोशिश में कार सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। तीन युवकों की मौके पर मौत हादसे में भतौरा गांव के संतोष ठाकुर के बेटे बादल कुमार (30), कलमुद्दीन अंसारी के बेटे इरफान अंसारी (25) और सोबन अली के बेटे अरबाज अली (20) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र गुप्ता, बलिस्टर गुप्ता के बेटे, और सम्राट ठाकुर (22), पप्पू ठाकुर के बेटे, को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया। दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची राजपुर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)