नमो घाट पर आज से सजेगी सुरों की महफिल:काशी भजन क्लबिंग से होगा गंगा महोत्सव का आगाज, चार दिन में 45 कलाकार देंगे प्रस्तुति
काशी की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के प्रयासों के बीच देव दीपावली से पहले गंगा के पावन तट पर संगीत, नृत्य और लोक कलाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। चार दिवसीय काशी गंगा महोत्सव का शुभारंभ आज 20 नवंबर को नमो घाट पर होगा। 23 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से काशी की सांस्कृतिक परंपरा को सुरों के रंगों से सजाएंगे। गंगा की लहरों के बीच शास्त्रीय संगीत, भजन, लोकगीत और विभिन्न नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां महोत्सव को खास बनाएंगी। भजन क्लबिंग के नए अंदाज से होगा महोत्सव का आगाज
इस वर्ष महोत्सव का खास आकर्षण भजन गायन की आधुनिक शैली होगी। पहले दिन यानी आज भजन गायक राघव एवं प्राची 'काशी भजन क्लबिंग : एक संध्या सुरों और बीट्स के नाम' कार्यक्रम के जरिए श्रोताओं को भक्ति और आधुनिक संगीत का नया अनुभव कराएंगे। बैकस्टेज सिबलिंग्स के साथ उनकी प्रस्तुति में पारंपरिक भजनों को आधुनिक कॉन्सर्ट, इलेक्ट्रॉनिक बीट्स और लाइट्स के साथ पेश किया जाएगा। भजन जैमिंग और भजन क्लबिंग का यह प्रयोग खासकर युवा पीढ़ी और जेन-जी को भक्ति संगीत से जोड़ने का प्रयास है। पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत डमरू एवं शंख दल के वादन से होगी। 4 दिन में 45 कलाकार देंगे प्रस्तुति
वाराणसी के नमो घाट पर होने वाले इस समारोह में 20 से 23 नवंबर तक कुल 45 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। नमो घाट पर हो रहे इस समारोह के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। घाट के सेकेंड फेज पर बने हेलीपैड पर मंच बनाया गया है। साथ ही वीवीआईपी लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)