मथुरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप:शादी समारोह से लौटते समय अगवा कर खाली मकान में ले गए

Nov 20, 2026 - 12:36
0
मथुरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप:शादी समारोह से लौटते समय अगवा कर खाली मकान में ले गए
मथुरा में शादी समारोह से घर लौट रही 12 साल की किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने कॉलोनी के ही दो युवकों पर आरोप लगाते हुए गोविंदनगर थाने में शिकायत दी है। पिता का आरोप है कि दोनों युवक करीब छह महीने पहले भी उनकी बेटी का शोषण कर चुके हैं। उन्होंने किशोरी का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। पिता के मुताबिक, 17 अक्टूबर की रात उनकी बेटी शादी समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान दोनों युवक उसे जबरन एक खाली मकान में ले गए। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन तलाश करने निकले। आरोप है कि एक बंद मकान से आवाज सुनकर वे वहां पहुंचे तो दोनों युवक किशोरी को छोड़कर भाग गए। घर लौटने पर बेटी ने परिजन को पूरी घटना बताई। छह महीने पहले भी शोषण का आरोप बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले कॉलोनी के दो युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि उस दौरान दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। शादी से लौटते समय अगवा करने का आरोप पिता के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात बेटी कॉलोनी के पास आयोजित शादी समारोह से घर लौट रही थी। रास्ते में दोनों युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने किशोरी का मुंह बंद किया और जबरन उठाकर एक खाली मकान में ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को देखकर भागे आरोपी किशोरी के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान उन्हें एक बंद मकान के पास से चीखने की आवाज सुनाई दी। परिजन वहां पहुंचे तो दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिजन को पूरी घटना बताई। वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप पिता का आरोप है कि दोनों युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User