गुटखा लेने पहुंचे युवक ने महिला से की बदसलूकी:महोबा में अभद्रता का विरोध करने पर दुकानदार के परिवार पर हमला
महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के मवईखुर्द गांव में भाईदूज की रात परचून दुकानदार और उसके परिवार पर दबंगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। शराब के नशे में गुटखा लेने आए आरोपी गोविंदा ने महिला से अभद्रता की थी, जिसका विरोध करने पर उसने अपने बाहरी साथियों को बुलाकर मारपीट को अंजाम दिया। हमले में रामबाबू, उनकी पत्नी राजेश कुमारी और साला सोम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया है। मामूली विवाद के बाद दबंगों ने तांडव मचाया जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराकर तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के मवईखुर्द गांव में मामूली विवाद के बाद दबंगों ने तांडव मचाया। भाईदूज के पावन पर्व की मंगलवार रात 9 बजे गांव के ही रहने वाले गोविंदा नामक युवक पर शराब के नशे में धुत होकर परचून की दुकान चलाने वाले रामबाबू की दुकान पर गुटखा लेने पहुंचने का आरोप है। आरोप है कि आरोपी ने दुकान पर बैठी रामबाबू की पत्नी राजेश कुमारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बदसलूकी की। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने धमकी दी और कुछ ही देर में अपने बाहरी साथियों को तीन-चार गाड़ियों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर बुला लिया। देखते ही देखते दबंगों ने रामबाबू के घर पर धावा बोल दिया। बीच-बचाव करने आए रामबाबू, उनकी पत्नी राजेश कुमारी और उनके साले सोम प्रकाश पर बेरहमी से हमला किया गया, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन बाइकों को छोड़कर मौके से फरार घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर पुलिस के आने से पहले अपनी तीन बाइकों को छोड़कर मौके से फरार हो गए।घटना की पीड़ित परिवार ने तुरंत डायल112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया,जहां उनका इलाज और मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इस पूरे मामले पर खन्ना थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार समय 12 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस को दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस मुस्तैदी से आगे की जांच पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है जिसके आधार पर पुलिस मुस्तैदी से आगे की जांच और विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। गांव में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से दहशत और रोष का माहौल बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)